फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बच्चा बीमार था तो झाड़-फूंक वाले को बुलाकर ले गया, इलाज नहीं कर पाया तो फावड़ा मारकर हत्या कर दी

Sat, 11 Feb 2023 06:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

आरोप है कि काफी इलाज के बाद भी जब बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो सुखराम ने फावड़े से कवासी लखमा के सिर पर वारकर दिया। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो लहूलुहान हालत में वहां कवासी लखमा का शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने झाड़-फूंक करने वाली की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला। आरोपी अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए झाड़-फूंक करने वाले को बुलाकर ले गया था। जब बच्चा ठीक नहीं हुआ तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। दोनों आपस में पड़ोसी थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

 
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया की तेतरपारा कापानार में रहने वाला लखमा कवासी (50) झाड़ फूंक का काम करता था। गांव में ही रहने वाले सुखराम कवासी (35) उसका पड़ोसी है। सुखराम का बच्चा काफी बीमार रहता था। इसके चलते वह परेशान था। सुखराम आठ फरवरी की सुबह करीब 8 बज लखमा कवासी को बच्चे के इलाज के लिए घर बुलाकर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि काफी इलाज के बाद भी जब बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो सुखराम ने फावड़े से कवासी लखमा के सिर पर वारकर दिया। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो लहूलुहान हालत में वहां कवासी लखमा का शव पड़ा हुआ था। उसके पास ही सुखराम खून से सना फावड़ा लिए खड़ा था। लोगों को एकत्र होते देख सुखराम वहां से भाग निकला। कवासी लखमा के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने सुखराम को गिरफ्तार कर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें