फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: रेत का अवैध परिवहन करते तीन टिप्पर और जेसीबी जब्त, निरीक्षण के लिए निकले एसडीएम और तहसीलदार ने पकड़ा

Sat, 11 Feb 2023 06:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

एसडीएम बंजारे ने बताया कि जब्ती के बाद सभी वाहनों को थाना प्रभारी मोदकपाल को सुपुर्द कर अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण बनाकर खनिज विभाग को कार्यवाही के लिए भेज दिया गया हैं। शासन के अवैध खनन को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश है। 
 
विज्ञापन
जब्त किए गए टिप्पर और जेसीबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रशासन ने शनिवार को अवैध रूप से रेत खनन कर रहे तीन टिप्पर और एक जेसीबी को जब्त किया है। दोनों अफसर निरीक्षण के लिए निकले थे। रास्ते में रेत तस्कर उनके हत्थे चढ़ गए। फिलहाल उन्होंने पकड़े गए वाहन पुलिस को सौंप दिए हैं और मामले का प्रकरण बनाकर खनिज विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मामला उसूर ब्लॉक का है। 

विज्ञापन


एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने बताया कि वे तहसीलदार आवापल्ली के साथ शनिवार को मुरकीनार कि ओर निरीक्षण के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नदी किनारे अवैध रेत उत्खनन करते हुए टिप्पर और जेसीबी को जब्त किया गया हैं। एसडीएम बंजारे ने बताया कि जब्ती के बाद सभी वाहनों को थाना प्रभारी मोदकपाल को सुपुर्द कर अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण बनाकर खनिज विभाग को कार्यवाही के लिए भेज दिया गया हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें