फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नक्सलियों ने बिजली मिस्त्री को सीआईडी के तहत काम करने का आरोप लगाकर दी मौत की सजा, मुखबिरी का भी आरोप

Wed, 14 Feb 2024 06:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

पर्चे में बताया गया कि मृतक पोडियम जोगा योलमपल्ली थाना अंतर्गत पालाम डामू निवासी था, 2006 से जनता नक्सली पार्टी का विरोध करते आ रहा था।
विज्ञापन
नक्सलियों ने दी मौत की सजा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के इंजरम भेज्जी मार्ग में एक युवक का शव मिला है, साथ ही एक नक्सली पर्चा भी बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त गांव के ही बिजली मिस्त्री के रूप में हुई। मृतक के पास मिले पर्चे में नक्सलियों ने मृतक के ऊपर पुलिस मुखबीरी के साथ ही ग्रामीणों से पैसा लूटने, सीआईडी के तहत काम करने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन

 
पर्चे में बताया गया कि मृतक पोडियम जोगा योलमपल्ली थाना अंतर्गत पालाम डामू निवासी था, 2006 से जनता नक्सली पार्टी का विरोध करते आ रहा था। बीमा योजना के नाम से तीन लाख रुपये जनता का लूट कर सलवा जुडुम में सक्रिय रूप से शामिल हुआ और बिजली मिस्त्री के तौर पर सीआईडी का काम कर रहा था। 

जोगा पुलिस को सूचना देकर कई लोगों को गिरफ्तार, मारपीट, जेल भेजना और कुछ लोगों को फर्जी मुठभेड़ में मरवा चुका है। यही नहीं आम जनता को नक्सली समर्थक के नाम से डरा-धमका रहा था, इन मामलों को लेकर कई बार जनता पार्टी द्वारा समझाईश दी थी। लेकिन पार्टी को ही जन विरोधी कह कर जनता पार्टी विरोधी काम कर रहा था। जोगा की मौत के लिए भी केन्द्र व राज्य सरकार जिम्मेदार है। बिजली मिस्त्री का शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें