फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Attack: सुकमा में सुरक्षाबल संग मुठभेड़, तीन से चार नक्सलियों को लगी गोली; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 03 Jun 2023 07:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के मरईगुड़ा-रेगड़गट्टा इलाके में कोंटा एरिया कमेटी के कमांडर मंगड़ू, वेट्टी भीमा और अन्य नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का दावा सुरक्षाबल के जवानों ने किया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने की है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के मरईगुड़ा-रेगड़गट्टा इलाके में कोंटा एरिया कमेटी के कमांडर मंगड़ू, वेट्टी भीमा और अन्य नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली थी।

सूचना पर नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया। हर जिले के डीआरजी टीम को ऑपरेशन के लिए चिन्हित इलाके में रवाना किया गया। जंगल के इलाके में सर्चिंग करते हुए जैसे ही जवान रेगड़गट्टा गांव के समीप पहुंचे, वैसे ही घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को अपनी ओर आता देख उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

आनन-फानन में मोर्चा संभालते हुए डीआरजी के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हटे और भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने तीन चार नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खून के धब्बे ही दिखाई दिए हैं। फिलहाल मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल के जवान इलाके में गहन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। सर्चिंग के बाद ही और जवानों की पार्टी वापस लौटने से पूरी जानकारी देने के बाद सुकमा पुलिस अधीक्षक ने कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें