फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: दो बच्चों को लेकर नदी पार कर रही थी मां, बेटे के साथ बही महिला; बेटी को पुलिस ने बचाया

Sun, 17 Sep 2023 11:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में रविवार की सुबह एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर नदी पार कर रही थी कि अचानक बहाव में तीनों बह गए। महिला को बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में रविवार की सुबह एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर नदी पार कर रही थी कि अचानक बहाव में तीनों बह गए। महिला को बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बेटी को तो बचा लिया लेकिन मां और बेटे का कहीं भी पता नहीं चला। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम लगातार महिला व बच्चे की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामड़े ने बताया कि रविवार की सुबह भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बाकेल निवासी एक महिला अपनी सात वर्षीय बेटी व 2 वर्षीय बेटे को लेकर मारकंडी नदी को सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच पार कर रही थी। तभी अचानक से महिला के हाथ से बेटी छूट गई, जिसके बाद नदी के पास खड़े कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस के साथ ही नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई। जिसके बाद बेटी को खोज निकाला गया, लेकिन मां और बेटे का कहीं भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ टीम लगातार महिला व बेटे की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें