फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सीएएफ के जवान ने की आत्महत्या की कोशिश, खुद को मारी गोली; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 04 Jan 2024 11:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले के कुदुर कैम्प में पदस्थ जवान ने गुरुवार की सुबह अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के कुदुर कैम्प में पदस्थ जवान ने गुरुवार की सुबह अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम आ पहुंचे। वहीं, घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां से बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किये जाने की बात कही जा रही है। घायल जवान वीरेंद्र चिंदा सिहावा नगरी धमतरी का रहने वाला है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 5वीं बटालियन एफ कंपनी में पदस्थ सीएएफ जवान कोंडागांव के कुधूर कैंप में पदस्थ था, गुरुवार की सुबह करीब 7.30 बजे के लगभग अचानक से कैंप में गोली की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद साथी जवान बैरक की तरफ पहुंचे। साथियों ने लहूलुहान हालत में घायल जवान को जमीन पर पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां कोंडागांव एसपी के अलावा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोंडागांव एसपी ने बताया कि जवान ने अपने पेट में गोली मारी है। जवान की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। घायल को बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किये जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें