फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश और शराबबंदी की मांग

Mon, 08 Jan 2024 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

22 जनवरी सोमवार को शासकीय कार्यदिवस होने के कारण शासकीय कर्मचारी एवं स्कूल कालेज के बच्चें इस सदी के भव्य कार्यकम में शामिल नहीं हो पायेगें। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने 22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्रीराम लला के प्राणप्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी सोमवार को राष्ट्रीय अवकाश और मांस, शराब, कत्लखाने बंद रखने की मांग को लेकर एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सपन देवांगन ने बताया कि आज एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर माँग किया गया कि 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम होने जा रहा है और यह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सदी का वैश्विक समारोह को लेकर देश के हर छोटे बड़े शहरों में धार्मिक स्थानों पर इस समारोह की रूपरेखा भी बन रही है। 

22 जनवरी सोमवार को शासकीय कार्यदिवस होने के कारण शासकीय कर्मचारी एवं स्कूल कालेज के बच्चें इस सदी के भव्य कार्यकम में शामिल नहीं हो पायेगें। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने 22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें