जगदलपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस और मुर्गी से भरे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है, वहीं उसके साथ बैठ अन्य शख्स भी घायल हुआ है। इसी के साथ यात्री बस में सवार लोगों को भी चोट आई है।
जगदलपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस और मुर्गी से भरे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है, वहीं उसके साथ बैठ अन्य शख्स भी घायल हुआ है। इसी के साथ यात्री बस में सवार लोगों को भी चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए मेकाज ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस और सामने से आ रहे मुर्गी वाहन का आसना के पास सुबह करीब छह बजे आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। वहीं, मुर्गी वाहन चालक बुरी तरह से घायल हो गया, उसका पैर ट्रक में फंस गया।
घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। वहीं, मुर्गी वाहन चालक बुरी तरह से फंसने के कारण उसे निकालने के लिए नगर सेना सेनानी एस मार्बल के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम को कटर मशीन के साथ बुलाया गया। जहां एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से निकालने के बाद 108 की मदद से मेकाज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोट्टम नायडू पिता आनद 38 वर्ष की मौत हुई है, जबकि इसके साथ बैठा एक अन्य ड्राइवर एस रामू 50 वर्ष घायल हो गया। वाहन खाली था। उसमें पहले नीलगिरी के पौधे थे, जिसे रायपुर में खाली करके वापस भद्राचलम जा रहे थे। मृतक कोट्टम नायडू के दो बच्चे भी हैं, वही उसकी पत्नी का 2 वर्ष पहले मौत हो चुका है। उसके साथ बैठे एस रामू ने इस मामले की जानकारी दी है।