फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Crime: बेटे का फ्रैक्चर पैर ठीक नहीं हुआ तो पिता ने बड़े भाई को मार डाला, बोला- जादू-टोना करता था

Mon, 17 Jul 2023 10:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एक अधेड़ ने जादू-टोने के शक में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी। फिर जलती हुई लकड़ी उठाकर बड़े भाई पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अधेड़ ने जादू-टोने के शक में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी। फिर जलती हुई लकड़ी उठाकर बड़े भाई पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बड़े भाई के जादू-टोना करने के चलते उसके बेटे के पैर का फ्रैक्चर ठीक नहीं हो रहा था। इसलिए मार डाला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पखनार डोंगरीपारा निवासी आयतु मरकाम ने जादू-टोने के शक में अपने बड़े भाई हिड़मा मरकाम की  हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला था। उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि, 16 जुलाई के रात करीब 8 बजे हिड़मा मरकाम अपने छोटे भाई आयतू मरकाम के साथ घर के बाहर परछी में बैठकर शराब पी रहा था। हिडमा के पत्नी और बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने जलती हुई लकड़ी से वार कर दिया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, करीब एक माह पहले उसका बेटा पुलिया से नीचे गिर गया था। जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया और ठीक नहीं हो रहा था। इस पर आयतु को लगा की बड़ा भाई हिडमा ने जादू-टोना किया है। तभी उसके बेटे का पैर ठीक नहीं हो रहा है।  इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर रविवार रात जलती लकड़ी बड़े भाई की कनपटी पर मार दी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें