फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बैल ने किसान के पेट में मारा सींग, उपचार के दौरान हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 12 Jul 2023 10:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव के छोटे भीरावंड में रहने वाले एक युवा किसान को खेत में काम करने के दौरान बैल ने सींग मार दिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव के छोटे भीरावंड में रहने वाले एक युवा किसान को खेत में काम करने के दौरान बैल ने सींग मार दिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतक अगेश कुमार पोयाम के पिता पंचराम ने बताया कि सोमवार को मृतक के साथ भाई व पिता खेत में धान लगाने के लिए खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अगेश के द्वारा काम करने के समय बैल के गले में बंधी रस्सी खुल गई। जिसे बांधने के दौरान बैल ने अगेश के पेट में सींग मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें