फोरेंसिक टीम भी आ पहुंची, जांच के दौरान पुलिस को किसी के पास से कोई भी सुसाइट नोट बरामद नही हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। पुलिस परिजनों से भी मामले की पूछताछ कर रही है।
जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र के बदलावण्ड में जंगल में एक युवक-युवती का शव एक साथ बरामद किया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी घनश्याम कामड़े ने बताया कि बदलावण्ड के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को फांसी के फंदे में लटके देखा वही पास में एक युवती का शव भी पड़ा था, एक साथ दो लोगों का शव बरामद होने की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर आ पहुंची।