फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सिपाही ने बस्तर की सड़कों पर मचाया उत्पात, कई कार के शीशे तोड़े...पान का ठेला पलटाया, पहुंचा हवालात

Thu, 16 Mar 2023 02:38 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने बस्तर शहर की सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। आरक्षक ने कई कार के शीशे तोड़ दिए। यहीं नहीं एक पान का ठेला भी पलटा दिया। हालांकि, यह पूरा मंजरी सीसीटीवी में कैद हो गया। 
विज्ञापन
वाहनों को तोड़ने के साथ ठेला तक को दिया पलटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक आरक्षक ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। आरोपी आरक्षक ने चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इसके साथ ही पान का ठेला भी पलटा दिया। पूरी घटना मंदिर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरक्षक को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया की जगदलपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक परवेज कुरैशी ने बीती रात शहर के सड़कों पर खड़ी वाहनों के शीशों को तोड़ने लगा। रात में अचानक हुई इस घटना से दर्जनों वाहन के कांच को तोड़ा गया। लोगों की शिकायत के बाद जहां-जहां कैमरे लगे थे। उसकी जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दंतेश्वरी मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक कैद हो गया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धारा 151, 427, 294 का मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें