आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। पहले से आने-जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ मोदी सरकार धोखा कर रही है। बीते 3 साल से अधिक हो चुका है जब ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारें रेलवे को नागरिकों की सुविधा के लिए चलाती थीं, मोदी सरकार कमाने के लिए, जनता को लूटने के लिए इस्तेमाल कर रही। जनता को मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद कर दिया। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधाओं को हटा दिया। रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री बंद कर टिकटों के दाम बढ़ा दिए।
मोदी सरकार की मनमानी पर भाजपा के सांसद मौन रहकर आम जनता की पीड़ा को बढ़ाने में लगे हुए है। भाजपा के नौ सांसदों के निष्क्रियता का नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता की परेशानियों में भाजपा के सांसद कभी भी जनता के पक्ष में नहीं खड़े हुए। बीते कुछ महीनों से 2600 से अधिक जो ट्रेनें बंद हुईं, जिस के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कांग्रेस जनता के हित में रेलवे को बर्बाद करने के भाजपा की मोदी सरकार के निर्णय के खिलाफ लगातार जन आंदोलन चलाएगी।