सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद सीएम और अन्य नेता।
- फोटो : संवाद
हमने लोगों का विश्वास जीता
शहर के कृष्णा गार्डन में हो रहे सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार की योजनाओं के साथ हितग्राहियों तक पहुंचना जरूरी है। जब तक कार्यकर्ता हितग्राही तक नहीं पहुंचेंगे तब तक कांग्रेस को जीत नहीं मिलेगी। बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं, उसे जनता तक लेकर जाना है। सीएम बघेल ने कहा कि, यहां लगातार विकास के काम हो रहे हैं। हमने लोगों का विश्वास जीता है। यह सम्मेलन करीब चार घंटे चला। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों और राज्य की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
फिर से इम्तिहान की घड़ी है
पहली बार बस्तर दौरे पर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उनके बारे में आम लोगों को बताने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाने की अपील की। कहा कि, फिर से इम्तिहान की घड़ी है। चुनाव आ रहे हैं। हमारी कांग्रेस के स्तंम्भ हमारे कार्यकर्ता हैं, जो सालों से जमीन पर रहकर कांग्रेस को मजबूत बना रहे है। बीजेपी की गलत नीतियों का जवाब हाल में हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने दिया है। आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनाव है और हम सबसे अव्वल रहेंगे।
सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
पहले सेशन में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, सरकार की जो भी योजना है उन्हें धरातल पर लेकर जाएं। सम्मेलन में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/संयुक्त सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, विजय जांगिड़, समस्त मंत्रीगण, कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा ने शिरकत की।