फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घात लगाए बैठा था दरिंदा: खाना खाकर हाथ धोने घर से बाहर निकली युवती, जंगल में खींच ले गया, फिर किया गंदा काम

Mon, 17 Jul 2023 04:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। युवती खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे पकड़कर जंगल में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। युवती खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे पकड़कर जंगल में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को बताया। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपी को पकड़ लिया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगरनार क्षेत्र में रहने वाली युवती रविवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर हाथ धोने निकली थी। इस दौरान वहां घात लगाकर जामगुड़ापारा के कुरंदी निवासी मोतीराम बघेल बैठा हुआ था। आरोप है कि युवती जैसे ही बाहर आई, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और घसीटते हुए जंगल में ले गया। वहां युवती से दुष्कर्म किया और फिर भाग निकला। इसके बाद युवती किसी तरह से घर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युवती के काफी देर गायब होने पर परिजन भी उसे तलाश कर रहे थे। युवती की हालत देखी तो उससे पूछा। इसके बाद सारा मामला सामने आ गया। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कर दी। नामजद मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच उसके गांव में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें