फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा- मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित

Wed, 07 Jun 2023 07:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून के बीच चलाया जा रहा है। इसी के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए भाजपा के विधानसभा स्तरीय सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि, मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उस तक पहुंचाई। सांसद अरुण साव आज को दो दिवसीय बस्तर प्रवास के तहत दंतेवाड़ा पहुंचे थे। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब ,शोषित ,वंछित , दलित ,पीड़ित , पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। साव ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, आज भारत तेजी से मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशो को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। मोदी जी एक मात्र ऐसे नेता है जो भारत के गरीब एवं वंछित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य के तरह महसूस करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाये गरीब कल्याण को समर्पित है। इससे पहले साव किरन्दूल पहुंचे और माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें