फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: चार नवंबर को राहुल गांधी का जगदलपुर दौरा, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारी तेज

Wed, 01 Nov 2023 05:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी मतदान से 48 घंटे पहले राहुल जगदलपुर आए थे और यहीं से किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार नवंबर को जगदलपुर आ रहे है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमिटी ने इसकी घोषणा कर दी है। कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के आयोजित आमसभा के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद  दीपक बैज ने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को समन्वयक नियुक्त किया है।  

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी मतदान से 48 घंटे पहले राहुल जगदलपुर आए थे और यहीं से किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी। जिसके बाद कांग्रेस के पक्ष में प्रदेश में माहौल तैयार हो गया था। इस बार भी लोगों को राहुल की और से बड़ी घोषणा का इंतजार है। 

 

इधर राहुल के दौरे के लिए कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि राहुल की सभा मे करीब एक लाख लोगों की भीड़ आएगी ऐसे में भीड़ मैनेजमेंट सहित अन्य कामों के लिए जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें