फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त, गौण खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे 16 वाहनों पर मामला दर्ज

Mon, 13 May 2024 06:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। कार्यवाही जिला खनिज जांच उडनदस्ता दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम द्वारा किया गया।
विज्ञापन
16 वाहनों पर मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा 10 मई तक बस्तर जिले के अंतर्गत रायकोट, सरगीपाल, परपा, कोड़ेनार, भानपुरी और बडांजी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर गौण खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे 16 वाहनों पर मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

 

खनिज अधिकारी शेखर चेरपा ने बताया कि खनिज जांच दल निरीक्षण के दौरान खनिजों के अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे 16 वाहनों पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। जांच दल ने 4 वाहन टिप्पर रेत के, 1 ट्रेक्टर मिट्टी और ईट, 5 टिप्पर और 6 हाईवा वाहनों द्वारा चूनापत्थर का अवैध परिवहन प्रकरण दर्ज किया गया है। 
 

अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। कार्यवाही जिला खनिज जांच उडनदस्ता दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम द्वारा किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें