मजदूरों को मजदूरी का भुगतान ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी सुब्रतो विश्वास ने दी। ग्राम पंचायत मे जाकर कार्यक्रम अधिकारी ने सभी का पास बुक जांच कर भुगतान करवाने की बात की।
जगदलपुर जनपद पंचायत नेतानार, गोपापदर सड़क के 26 मजदूरों के छह सौ छैसठ मजदूरी का भुगतान ना होने कि शिकायत लेकर पहुंचे जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नरेगा कार्यक्रम अधिकारी को जांच कर तत्काल जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने लिखित आवेदन में कहा कि लगातार मनरेगा में मजदूरी भुगतान मजदूरो को प्राप्त ना होने की शिकायत प्राप्त होती है, तकनीकी कमी, अन्य लोगों के नाम मस्टरोल भरने के कारण मजदूरों को भुगतान नही हो पाता। इसमे सुधार होना जरूरी है वरना मजदूरों के साथ अन्याय होता रहेगा। मजदूरों को मजदूरी का भुगतान ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी सुब्रतो विश्वास ने दी। ग्राम पंचायत मे जाकर कार्यक्रम अधिकारी ने सभी का पास बुक जांच कर भुगतान करवाने की बात की।