फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टेंडर प्रक्रिया से बस्तर वासियों को नुकसान': भाजपा नेता बोले- NMDC स्टील प्लांट के परिवहन में हो एकाधिकार

Wed, 20 Sep 2023 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

भाजपा नेता ने कहा कि यह प्लांट हमारे युवाओं का, हमारे बस्तर वासियो का सपना रहा है, पर योग्यता के अभाव, जानकारी का अभाव, एनएमडीसी मुख्यालय का हैदराबाद में होना, अकुशल श्रमिकों मे भी बाहरी लोगों को लिया जाना, हमारी उम्मीदों पर पानी फेकने के समान था। 
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के नगरनार क्षेत्र के जनपद सदस्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने नगरनार एनएमडीसी प्लांट से निकलने वाले लोहा को बस्तर के लोगों को ना देते हुए बाहरी लोगों को टेंडर देने काफी दुर्भाग्यजनक बताया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि अगर टेंडर निकाला जाता है तो बस्तरवासियों को काफी नुकसान होगा, इस बात के बारे में आगे बताते हुए सुब्रतो विश्वास ने कहा कि एनएमडीसी स्टील प्लांट बस्तर का सपना रहा है, जिसे समस्त बस्तर वासियों ने दो दशक पहले देखा था, छत्तीसगढ निर्माण के बाद पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेई जी का बस्तर को बडा उपहार था, स्थानीय छोटे- छोटे विरोध के बाद सबने स्टील प्लांट का स्वागत किया, लम्बे इन्तजार संघर्ष के बाद आज नगननार का स्टील प्लांट धूआं उगल रहा है।

विज्ञापन

 

भाजपा नेता ने कहा कि यह प्लांट हमारे युवाओं का, हमारे बस्तर वासियो का सपना रहा है, पर योग्यता के अभाव, जानकारी का अभाव, एनएमडीसी मुख्यालय का हैदराबाद में होना, अकुशल श्रमिकों मे भी बाहरी लोगों को लिया जाना, हमारी उम्मीदों पर पानी फेकने के समान था, अफसोस है कि हमारे जनप्रतिनिधि खामोश हैं, उनकी चुप्पी समझ से परे है अगर हमने खामोशी को नही तोडा, तो नगरनार का स्टील प्लांट हमारे लिऐ सिर्फ धूल धूआं उगलने वाला उपक्रम बन कर रह जायेगा। ये प्लांट हमारे सपनो का उद्योग है हमारे साथ खिलवाड हम नही सहेंगे। सीएसआर की राशि ग्राम पंचायतो को नही मिल रही। प्रभावित ग्राम पंचायतो के विकास के लिए समय पर राशि मिले इसके लिए सभी ग्राम पंचायत को साथ आना होगा ।हमारे क्षेत्र के विकास के लिए  हमेशा लोगों के साथ खड़े रहना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें