फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पेड़ से टकराई कार असिस्टेंट कमांडर हुए घायल, रायपुर से जगदलपुर जाने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 10 Jun 2024 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में सोमवार की शाम को जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस से बचने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडर को चोट आ गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में सोमवार की शाम को जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस से बचने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडर को चोट आ गई, घटना की जानकारी लगते ही कोंडागाँव थाना की पैट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुँच जांच में जुट गई। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना सौरभ उपाध्याय ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर आ रहे 201 कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडर दिनेश यादव किसी काम से रायपुर गए हुए थे, जहाँ से सोमवार को वापस जगदलपुर अपने कार्यालय जा रहे थे कि कोंडागाँव थाना क्षेत्र के घोडागाँव के पास पहुँचे तभी जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही रॉयल ट्रेवलर्स की बस के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बस को चलाते हुए कार की ओर आई, जिसके बाद कार ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे उतारते हुए पेड़ में जा टकराई, इस घटना में असिस्टेंट कमांडर को चोट आई, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागाँव ले जाया गया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें