फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: अवैध धान परिवहन पर जांच नाका में कार्रवाई, 306 कुंतल धान किया गया जब्त

Sun, 21 Jan 2024 01:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नन्द कुमार चौबे ने बताया कि अवैध धान परिवहन पर जांच दल द्वारा अब तक नौ लोगों पर कार्रवाई  कर 306 कुंतल से अधिक धान की जब्ती की गई है।
विज्ञापन
306 कुंतल धान किया गया जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में कलेक्टर विजय दयाराम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी बकावंड द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण हेतु जांच नाका के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नन्द कुमार चौबे ने बताया कि अवैध धान परिवहन पर जांच दल द्वारा अब तक नौ लोगों पर कार्रवाई  कर 306 कुंतल से अधिक धान की जब्ती की गई है। उन्होंने बताया कि परिवहन करते वाहनों को मंडी अधिनियम के चार वाहनों को जप्त भी किया गया है। इसके अलावा जांच दल ने ओडिशा राज्य की तरफ आ रही तीन गाड़ियों में 160 बोरी अवैध धान को जप्त कर करपावंड थाना को सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन

 

दरअसल धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है। अतः शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाको में अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका और निगरानी दल बनाया गया है जिन्हें अवैध रुप से बगैर दस्तावेज के धान के परिवहन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें