दंतेवाड़ा जिले के बचेली में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, जहाँ मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को 6 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, जहाँ मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को 6 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले कि जानकारी देते हुए बचेली पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रार्थिया ने थाना आकर एक लिखित आवेदन देते हुए बताया कि 17 अप्रैल की रात्रि करीबन 8.30 बजे नाबालिक अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
उसी समय आरोपी अमरनाथ मोहल्ले में आकर नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी करते हुये अनाचार करने की कोशिश कर रहा था, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने थाना बचेली से टीम गठित कर आरोपी अमरनाथ को घटना के 6 घण्टे के भीतर पकड़कर हिरासत में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।