फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सुकमा में कार और बाइक के बीच टक्कर, एक शख्स की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 18 Apr 2025 02:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (जगदलपुर)

सार

सुकमा में कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे को इलाज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के फंडीगुड़ा और चिक्कालगुड़ा के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह हादसा फंडीगुड़ा एवं चिक्कालगुड़ा के बीच हुआ है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों व्यक्तियों में से एक कि मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और जांच जारी है। आसपास के लोगों का कहना था कि कार चालक की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए सामने से आ रहे बाइक सवार को बचा नहीं पाए और आमने सामने से टक्कर हो गई। घटना में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें