फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: रात को जमीन पर सो रही थी गर्भवती महिला, सांप के डसने से मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

सांप के डसने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। रात को खाना खाकर महिला जमीन पर सो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम सुकू पारा बड़े बोदेनार में रहने वाली एक महिला को सोने के दौरान एक सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामले के बारे में मृतिका पायको के पति बुधु मडकामी ने बताया कि 10 जुलाई को 8 माह की गर्भवती पायको खाना खाकर जमीन पर सो रही थी कि करीब 12 बजे के लगभग एक सांप ने उसके बाएं कंधे के पीछे आकर डस लिया। जिसके बाद महिला के आवाज देने पर पति ने उसे उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। जहां से 11 जुलाई की देर शाम महिला को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।

इलाज के दौरान महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद महिला के पेट में पल रहा 8 माह के बच्चे की भी मौत हो गई, शव के पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें