फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 41वां दीक्षांत परेड समारोह, विभिन्न वाहिनियों के 148 जवान और प्रधान आरक्षक हुए शामिल

Sat, 25 Nov 2023 05:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस प्रशिक्षण शाला जगदलपुर का 41वां दीक्षांत परेड समारोह पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के विभिन्न वाहिनियों के 148 प्रशिक्षित जवान एवं प्रधान आरक्षक सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
41वां दीक्षांत परेड समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस प्रशिक्षण शाला जगदलपुर का 41वां दीक्षांत परेड समारोह पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के विभिन्न वाहिनियों के 148 प्रशिक्षित जवान एवं प्रधान आरक्षक सम्मिलित हुए। इस प्रशिक्षण सत्र में आरक्षक ट्रेड महाराणा प्रताप सिंह वाहिनी छसबल रायगढ़ को प्रथम व आरक्षक सतीश ठाकुर सीटीजेडब्लू कॉलेज कांकेर को द्वितीय पुरस्कार के तहत प्रमाण-पत्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया, सत्र में उत्तम अनुशासन के लिये आरक्षक संजय कुमार 13वीं वाहिनी बांगों कोरबा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने अपने उद्धबोधन में प्रशिक्षित आरक्षकों को कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि यह

विज्ञापन

संस्था नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को दृष्टि में रखकर वर्ष 1993 में स्थापित की गई थी और स्थापना के उद्देश्य के अनुरूप यह संस्था विगत वर्षों से उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए पुलिस विभाग में भर्ती हुये जिला पुलिस बल एवं छसबल के पुलिस जवानों को बेहतर प्रशिक्षण देते आ रही है। 

 

प्रशिक्षण प्राप्त करना अथवा किसी कार्य विशेष के प्रति प्रशिक्षित होना उस कार्य को बेहतर तरीके से करने के प्रति प्रोत्साहित करती है और यह आत्मविश्वास विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जवानों को बेहतर सेवा हेतु प्रेरित करती है। किसी भी स्थान पर पदस्थापना के दौरान प्रशिक्षण से प्राप्त बौद्धिक ज्ञान, शारीरिक क्षमता व हथियारों की विभिन्न प्रकार की सीख जवानों को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक दृष्टि से मजबूत करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य है, जिससे किसी भी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थापना की जाती है तो समाज के उत्थान सहित भयमुक्त समाज बनाने में जवानों की महती भूमिका होगी। संस्था प्रमुख एमआर मंडावी द्वारा प्रशिक्षित जवानों एवं प्रधान आरक्षकों को शपथ ग्रहण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें