फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023 : कवर्धा पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, तैयारियां शुरू

Fri, 11 Aug 2023 01:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आजादी का पर्व मनाया जाएगा। इसी चलते तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
मार्च पास्ट की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त दिन मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आजादी का पर्व मनाया जाएगा। आयोजन की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त सुबह 8:30 बजे होगा। मुख्य समारोह के आयोजन के लिए संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी जिला पंचायत सीईओ को दिया है। इसके अलावा ध्वजारोहण, सलामी गार्ड आफ ऑनर, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के लिए वाहन समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। शुक्रवार को जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले मार्च पास्ट की रिहर्सल की। मार्च पास्ट में अव्वल प्रदर्शन करने का रिहर्सल किया जा रहा है। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। 1

14 अगस्त को होगी सद्भावना दौड़
खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला खेल अधिकारी एमके गुप्ता ने बताया कि सद्भावना दौड़ शहर के आउटडोर स्टेडियम से सुबह 7 बजे शुरू होगी। ये दौड़ शहर के स्वामी करपात्री स्कूल, सरदार पटेल मैदान, भारत माता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, गुरूनानक चौक, बाजार से होते हुए ऋषभ देव चौक, एकता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, भारत माता चौक से वापस आउटडोर स्टेडियम पहुंचेगी। उन्होंने जिले के लोगों को सद्भावना दौड़ में शामिल होने अपील किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें