फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन: विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

Thu, 14 Mar 2024 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में महातरी वंदन योजना से लेकर धन के समर्थन मूल्य गिनाते हुए कांग्रेस पर तीखा वार किया।
विज्ञापन
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान में आयोजित विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे- चप्पे पर जिले के बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। इस दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एक दिवसीय प्रवास नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के दौरे पर थे, दशहरा मैदान मोहला में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय 46 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपए के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए। कार्यक्रम में 41 करोड़ 83 लाख 23 हजार रूपए के 66 कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 99 लाख 89 हजार रूपए के 49 कार्यों का लोकार्पण किया। 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में महातरी वंदन योजना से लेकर धन के समर्थन मूल्य गिनाते हुए कांग्रेस पर तीखा वार किया। आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने मोहला को जिला तो बना दिया था पर जिले में सुविधाए उपलब्ध नहीं करा पाई, सीएम ने आगे कहा की हम ही बनाएंगे मोहला को विकसित। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें