फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: मिचौंग तूफान का दिखा असर, सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश, किसानों को सता रही चिंता

Tue, 05 Dec 2023 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले में मिचौंग तूफान का असर तीन दिन तक रहेगा लेकिन बारिश तेज होती है तो किसानों की चिंता और बढ़ जाएगी और धान की फसल को नुकसान हो सकता है। जिले में खलिहानों में और खेत में अभी भी धान पड़ा हुआ हैं जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिचौंग तूफान का असर राजनांदगांव जिले में भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मौसम में परिवर्तन है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बारिश हुई है इसके बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले के ज्यादातर किसान अभी फसलों को नहीं काट पाए हैं और खेत में खड़ी फसलों को इस बारिश से नुकसान होगा साथ ही खलिहान में रखे धान भी खराब हो सकते हैं।

विज्ञापन

राजनांदगांव जिले में मिचौंग तूफान का असर तीन दिन तक रहेगा लेकिन बारिश तेज होती है तो किसानों की चिंता और बढ़ जाएगी और धान की फसल को नुकसान हो सकता है। जिले में खलिहानों में और खेत में अभी भी धान पड़ा हुआ हैं जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। 


छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मिचौंग तूफान का असर दिख रहा है, राजनांदगांव में भी सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बारिश हो रही है जिसने किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीते तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें