फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नमी और चक्रवाती सिस्टम बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, अब फिर गिरेगा पारा

Tue, 22 Oct 2024 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके वजह से सोमवार की रात से ठंड लगने लगी है। वहीं आज मंगलवार को छींटे पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके वजह से सोमवार की रात से ठंड लगने लगी है। वहीं आज मंगलवार को छींटे पड़ने के आसार हैं। इसके साथ ही एक-दो जगह पर एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। हालांकि आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में धूप निकली हुई है। वहीं अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पीछे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्तूबर की सुबह तक एक अवदाब क्षेत्र में और 23 अक्तूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की कड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में 23 से अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात का असर दिखने लगा है। 

दूसरी ओर 24 की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के मध्य के क्षेत्र को एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। इसके प्रभाव की संभावना का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज चमक भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें