फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सतरेंगा मार्ग पर हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, मौके पर मौत

Thu, 27 Oct 2022 04:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

गुरुवार को बाइक सवार दो युवक सतरेंगा की ओर जा रहे थे। इस दौरान लापरवाही से आ रही एक हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

गुरुवार को बाइक सवार दो युवक सतरेंगा की ओर जा रहे थे। इस दौरान लापरवाही से आ रही एक हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की सूचना 112 की टीम को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृतक के पास से पहचान पत्र मिले हैं। इनमें एक की शिनाख्त राहुल निर्मलकर निवासी तुलसी नगर के रूप में हुई है जो सर्वमंगला ट्रैक्टर्स में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। वहीं दूसरा युवक अभिषेक यादव एलएनटी फाइनेंसर सर्विस में काम करता था। घटना की सूचना लेमरू थाना पुलिस को दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें