छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवती की मौके पर मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवती की मौके पर मौत हो गई। जोरदार टक्कर से युवती स्कूटी समेत दूर जा गिरी। वहीं कार चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। यह घटना तेलीबांधा रिंगरोड का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा रिंग रोड में तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटी सवार 21 साल की युवती को टक्कर मार दी। वहीं आरोपी मौके से भागकर खम्हारडीह थाना के पार्किंग में कार को खड़ी कर फरार हो गया। इधर हादसे में युवती की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। आगे की कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.
युवती की पहचान 21 वर्षीय श्रेष्ठा सत्यपथी के रूप में हुई है, जो वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसाइटी रहती है। यह हादसा तब हुआ जब वह अपने पिता के लिए दवाई लेने जा रही थी इस दौरान किसी अज्ञात कार सवार ने टक्कर मारी, जिससे युवती को मौके पर मौत हो गई। वहीं अब मामले में पुलिस जांच कर रही है। अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।