फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ कमजोर, इस दिन से हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी संकेत

Wed, 21 Aug 2024 10:46 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून कमजोर हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। लोग उमस से परेशान हैं। वहीं सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेगी।
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून कमजोर हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। लोग उमस से परेशान हैं। वहीं सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेगी। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के एक-दो जिलों में ही बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक सरगुजा संभाग के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर भारी बारिश हो सकती है। वही 22 अगस्त तक प्रदेश के रायपुर बिलासपुर दुर्ग और बस्तर संभाग में वर्षा की गतिविधि कम होने की संभावना है। इस बीच एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ाने की संभावना है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण अगले 48 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, ओराई, चुर्क, मालदा से होकर बांग्लादेश के मध्य भागों और पड़ोस पर बने निम्न दबाव का क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रही है। झारखंड और पड़ोस पर सुबह का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में आगामी दो-तीन दिनों बाद बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। हालांकि मानसून कमजोर होने की वजह से इन दोनों बारिश की गतिविधि में कमी आई है। मानसून एक्टिव होने के बाद प्रदेश के विभिन्न जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। वही रायगढ़ जिले के तमनार में मंगलवार को 6 सेमी बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें