फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी रायपुर में हो रही है झमाझम बारिश: प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिलों का हाल

Fri, 23 Aug 2024 04:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में आज गुरुवार शाम चार बजे से गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ाने की संभावना है। आज शुक्रवार को प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में आज गुरुवार शाम चार बजे से गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। सब्जी बाजार में महिलाएं एक प्लास्टिक के सहारे अपने दुकान के सामने बैठे हुए हैं। काली घटाओं से रायपुर ढंक गया है। अभी कुछ दिनों तक प्रदेश भर में इसी तरह बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों भी शाम के समय में राजधानी में जोरदार बारिश हुई। 
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ाने की संभावना है। आज शुक्रवार को प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही आगामी दो-तीन दिनों तक प्रदेश के पांचों संभाग के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। बीते दिनों गुरुवार को कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई है। इससे निचले सड़कों में जलभराव हो गया है। साथ ही नदी नाले उफान पर हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 23 और 24 अगस्त को बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं जिले के एक-दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। साथ ही पांचों संभाग में अच्छी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.4 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है जो कि अगले 48 घंटे के दौरान इसके पश्चिम बंगाल के लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। दूसरी और औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, उरई, सिद्धि, गया, उतरी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है और फिर वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर समुद्र ताल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है। 

इसके प्रभाव से प्रदेश में अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। शाम तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें