फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: कच्ची सड़क पर महिला की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 18 Jan 2024 02:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में एक महिला का अधजला शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरला थाना क्षेत्र के नेवनारा गांव में एक महिला की अधजली लाश मिली है। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने जा रहे थे तो बीच सड़क में जली हुई लाश देखी। इसके बाद कोटवार के माध्यम से बेरला पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है व उसकी शिनाख्त के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। शव लगभग 80 प्रतिशत तक जला हुआ है। पुलिस को शक है कि शव को बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात को यहां पर हत्या कर फेंका गया है। जिस सड़क में इसे फेंका गया है, वह गांव का आउटर क्षेत्र है। यहां पर कम ही लोगों का आना-जाना रहता है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें