फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पीएम मोदी के फोटो वाले थैले में बांटे सरकारी राशन, कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Thu, 21 Mar 2024 11:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राजनांदगांव में पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो वाले थैले में सरकारी राशन बांटने के मामले की गुरुवार को चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के तस्वीर वाले थैले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राजनांदगांव में पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो वाले थैले में सरकारी राशन बांटने के मामले की गुरुवार को चुनाव आयोग से शिकायत की है। रेलवे स्टेशनों,पेट्रोल पंप्स में पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वाले विज्ञापनों और राशन दुकानों में मोदी के फोटो वाले झोले में राशन वितरित करने की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं कांग्रेस ने राजनांदगांव लोकसभा के ग्राम-भर्रेगांव,केन्द्र क्रमांक-75 के राशन दुकानदार की ओर से मोदी सरकार की गारंटी सभी को अनाज,पोषित समाज से चिन्हांकित और मोदी के फोटोयुक्त कैरी बैग में लोगों को राशन दिये जाने का वीडियो भी चुनाव आयुक्त को सौंपा है। कांग्रेस ने इस मामले दोषी लोगों पर कार्रवाई करने और मोदी के फोटो वाले होर्डिंग हटाने की मांग की है।  

जानें, ज्ञापन में क्या कहा
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के क्षेत्राधिकार से संबंधित राशन दुकानों में पीएम मोदी के फोटोयुक्त कैरीबैग,थैला में राशन सामग्री दिया जाना जो कि आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लघंन है। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों, और रेलवे स्टेशनों में प्रधानमंत्री  मोदी के फोटो वाले विज्ञापन लगे हैं। इसको तत्काल हटाया जाये। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है। 
विज्ञापन



विज्ञापन


ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, अजय साहू, पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, रिषभ चंद्राकर, सोमेन चटर्जी, पूजा देवांगन, रजत जसूजा, दिनेश निर्मलकर आदि मौजूद रहे।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें