फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: बाइक से टक्कर होने पर युवक को जमकर पीटा, उपचार के दौरान हुई मौत, 10 साल का बेटा अनाथ

Sat, 11 May 2024 02:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

आठ मई को रामापनिका पेंड्रा से घर आमांडांड जा रहा था इसी दौरान बसंतपुर में रहने वाले साहू परिवार की दो महिलाएं एक बच्चे को लेकर सड़क में टहल रही थीं। तभी बच्चे के अचानक दौड़ लगाने पर बाइक सवार की महिला के साथ टक्कर हो गई।
विज्ञापन
रामापनिका की उपचार के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में बाइक से टक्कर होने के बाद महिला और उसके परिजनों ने बाइक सवार को तब तक पीटा जब तक बाइक सवार युवक के परिजन मौके पर नहीं पहुंच गए। मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के तहत आमडाड गांव का है। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद पिटाई करने वाले आरोपी साक्ष्य मिटाने में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

 

आठ मई को रामापनिका पेंड्रा से घर आमांडांड जा रहा था इसी दौरान बसंतपुर में रहने वाले साहू परिवार की दो महिलाएं एक बच्चे को लेकर सड़क में टहल रही थीं। तभी बच्चे के अचानक दौड़ लगाने पर बाइक सवार की महिला के साथ टक्कर हो गई। फिर क्या था महिला ने फोन कर अपने परिजनों को बुलाया और सबने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। मामले की सूचना पाकर बाइक सवार का भाई मौके पर पहुंचा और रामापनिका को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान रामापनिका की मौत हो गई। 
 

रामापनिका अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था उसके माता-पिता बुजुर्ग हैं जबकि उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और 10 साल का छोटा बच्चा है जो पिता की मौत के बाद अनाथ हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें