फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: प्रेमजाल में फंसाकर दिखाए हसीन सपने, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पू्र्व सरपंच का बेेटा गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पूर्व सरपंच पुत्र के द्वारा किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पीड़िता ने पहले अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और उसके बाद मरवाही थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही थानाक्षेत्र में पूर्व सरपंच पुत्र के द्वारा किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पीड़िता ने पहले अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और उसके बाद मरवाही थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद मरवाही पुलिस पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

मामला मरवाही थानाक्षेत्र के है जहां पर रहने वाली किशोरी पीड़िता अपने परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुंचकर एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमे पीड़िता ने शिकायत पर बतलाया कि जब वह नाबालिग थी और स्कूल में पढ़ती थी स्कूल से घर और घर से स्कूल आते-जाते समय बरौर गांव के पूर्व सरपंच बाहर सिंह का बेटा दीपक करसाल (28) साल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर वो शादी करने की बात कहकर उसके साथ दैहिक शोषण करने लगा। जब भी शादी की बात उसके द्वारा की जाती वो टालमटोल करता।

 

पीड़िता के द्वारा कई बार बोलने के बाद भी आरोपी दीपक शादी की बात को लेकर न नुकुर करता जिसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों के साथ थाने पहुचकर आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत पर दोषी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मामले में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात स्वीकार कर लिया है पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें