फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: एक साल पहले बनी सड़क हुई जर्जर, घटिया सामग्री से हुआ निर्माण, विभाग ने ठेका कंपनी पर फोड़ा ठीकरा

Sun, 01 Oct 2023 07:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई सड़कों के खराब होने से राहगीरो के साथ-साथ आम जनता और वाहन चालक लगातार हलकान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
एक साल पहले बनी सड़क हुई जर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार का सबसे महत्वपूर्ण विभाग लोक निर्माण विभाग गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में घटिया निर्माण कार्य का पर्याय हो गया है। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई सड़कों के खराब होने से राहगीरो के साथ-साथ आम जनता और वाहन चालक लगातार हलकान हो रहे हैं। वहीं विभाग पूरे मामले पर ठेका कंपनी पर ठीकरा फोड़ता नजर आ रहा है और परफॉर्मेंस गारंटी से मरम्मत का कार्य करने की बात भी कह रहा है। 

विज्ञापन

आम चुनाव के पूर्व प्रदेश की सभी सड़कों को चकाचक और दुरुस्त करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐलान गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में महज कागजी साबित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई सड़क महज एक साल में ही जर्जर हो रही है सड़कों की हालत घटिया निर्माण कार्य और विभागीय अनदेखी की पोल भी खोल रही है। बसंतपुर भाड़ी बायपास मार्ग का निर्माण 751 लाख की लागत से ठेका कंपनी डीसी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया था। सड़क निर्माण शुरू होने के बाद ही सड़क लगातार खराब होती रही जिसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू से की गई जिसके बाद अधीक्षण अभियंता से लेकर पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारी सड़क की जांच में पहुंचे, लंबी चौड़ी जांच हुई पर नतीजा शिफ़र रहा। जांच के बाद उसी ठेका कंपनी ने सड़क बना दी और सड़क बनने के लगभग एक साल बाद सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।  
 

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं किनारे से और मुख्य सड़क कुछ इस तरह टूट रही है जैसे सड़क पर निर्माण कार्य की जगह मजाक किया गया हो। यह टूटती सड़क लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी की पोल भी खोल रही है। यही हाल श्री राम कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई गई पेंड्रा गौरेला मुख्य मार्ग पर पेंड्रा नया बस स्टैंड से भदौरा चौक तक की सड़क का है। एक साल पूरा हुआ भी नहीं की पहली बरसात में ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए, मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े क्रैक उभर आए हैं कई जगह सड़क बैठ गई है, देखने से स्पष्ट होता है कि ना तो ठेकेदारों ने कुछ काम किया ना ही जिम्मेदार अधिकारी जिनकी सड़क निर्माण कार्य को एस्टीमेट और ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप बनवाने की थी उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें