फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: घर में भालू के घुसने से दहशत में लोग, आंगन में करता रहा चहलकदमी, कैमरे में कैद हुई करतूत

Sun, 07 Jan 2024 03:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पेण्ड्रा के बचरवार गांव के एक घर के आंगन में भालू पहुंच गया। काफी समय तक भालू घर के आंगन में मौजूद था हालांकि कोई अप्रिय घटना नही हुई।
विज्ञापन
घर में भालू के घुसने से दहशत में लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पेण्ड्रा के बचरवार गांव के एक घर के आंगन में भालू पहुंच गया। काफी समय तक भालू घर के आंगन में मौजूद था हालांकि कोई अप्रिय घटना नही हुई ये सब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वहीं रिहायशी इलाके में भालू की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में है।

विज्ञापन

 

दरअसल दो दिन पहले बचरवार गांव में एक भालू रात को लगभग 12 बजे के आसपास गांव की गली में पहुंच गया पर उसके पीछे- पीछे कुछ कुत्ते भालू को देखकर भोकने लगे इस दौरान कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने छत में चढ़कर देखा तो एक भालू गांव की गलियों में घूम रहा था। ग्रामीणों ने ये सब मोबाइल में कैद कर लिया।
 

आज रात भी एक भालू बचरवार गांव में पहुंच गया जहां पर रिहायशी इलाके में रहने वाले तारा साहू के घर में घुस गया और घर के आंगन में पहुंचकर काफी समय तक इधर उधर घूमता रहा काफी समय तक जब उसे कुछ खाने पीने की सामग्री नहीं मिली तो भालू जिस रास्ते से वहां पहुंचा था उसी से भालू वापस लौट गया। भालू की सारी करतूत घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें