फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सोशल मीडिया पर CM भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, फिल्म के पोस्टर पर एडिट कर लगाए चेहरे

Tue, 18 Jul 2023 01:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में एक मूवी के पोस्टर में एडिट कर सीएम भूपेश और एक पूर्व अफसर की फोटो लगाई गई है। साथ ही उस पर अभ्रद कमेंट भी किया गया है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में एक मूवी के पोस्टर में एडिट कर सीएम भूपेश और एक पूर्व अफसर की फोटो लगाई गई है। साथ ही उस पर अभ्रद कमेंट भी किया गया है। व्हाट्सएप ग्रुप पर इसे शेयर करने वाले आरोपी के खिलाफ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप ग्रुप मरवाही जनादेश पर रात करीब 8.30 बजे एक पोस्ट की गई। इसमें मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' का पोस्टर था। हालांकि इसमें बने एक्टर और एक्ट्रेस की फोटो को एडिट कर उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एक पूर्व अफसर की फोटो लगाई गई। साथ ही इस पर अभद्र कमेंट भी किया गया था। ग्रुप में फोटो शेयर होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देखी तो वो भड़क गए। उन्होंने पोस्ट का स्क्रीनशॉट लिया और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री किसी पार्टी विशेष का नहीं होता। वह पूरे प्रदेश का होता हैं। इस तरह से उनकी फोटो में छेड़खानी कर अभद्र टिप्पणी करने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसीलिए हम लोग थाने आए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ग्रुप में भेजे गए मैसेज को लेकर साइबर सेल की मदद से पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें