फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: पेंड्रा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के डिब्बे के दो चक्के पटरी से उतरे

Wed, 04 Oct 2023 04:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

बिलासपुर पेण्ड्रा रोड कटनी रेल मार्ग पर रेल लाइन विस्तार का कार्य जोरों से जारी है जिसके लिए यात्री गाड़ियों को रद्द भी कर दिया गया है। मालगाड़ी के परिचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है। कटनी सेक्शन पर भी लगातार मालगाड़ी चल रही है।
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे के दो चक्के पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर देररात बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे के दो चक्के पटरी से उतर गए जिसके बाद रात में ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य चलाकर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना करवा दिया

विज्ञापन

 
दरअसल बिलासपुर पेण्ड्रा रोड कटनी रेल मार्ग पर रेल लाइन विस्तार का कार्य जोरों से जारी है जिसके लिए यात्री गाड़ियों को रद्द भी कर दिया गया है। मालगाड़ी के परिचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है। कटनी सेक्शन पर भी लगातार मालगाड़ी चल रही है। कल रात भी कोयला लोड मालगाड़ी बिलासपुर से कटनी की ओर जाने को रवाना हुई और भनवारटंक पार कर खोडरी पहुंचने से पहले रेलवे फाटक के पास तेज आवाज के साथ खड़ी हो गई। 

 

गार्ड केबिन के दो चक्के पटरी से उतर गए थे। गार्ड ने तत्काल इसकी जानकारी चालक और कंट्रोल को दी। कंट्रोल से संबंधित स्टेशनों को जानकारी भेजी गई। इस घटना के बाद बिलासपुर में भी लगातार हूटर बजने लगा। जिसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य चलाया और लगभग तीन से चार घण्टे में रेल यातायात सामान्य कर मालगाड़ी को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें