कोरबा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से बीजेपी की फायर ब्रांड नेता सरोज पांडे लगातार दौरे पर हैं, इसी क्रम में सरोज पांडे ने आज कोरबा लोकसभा के मरवाही विधानसभा के गांवो का दौरा किया, जहां नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि भाजपा की सरकार गांव गरीब किसान के साथ महिलाओं बुजुर्गों सभी का ध्यान रख रही है, हमारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।
इस बार की जनसंपर्क में सरोज पांडे ने महिलाओं और ग्रामीणों से सीधे बात की जहां प्रधानमंत्री आवास के से लेकर शौचालय और नल जल योजना के संबंध में जानकारी दी तो वहीं महिलाओं से महतारी वंदन योजना से लेकर ग्रहणियों को मिलने वाले सस्ते दर पर गैस सिलेंडर का भी जिक्र किया, ग्रामीण किसानों से उनके खाते में आए ₹3100 धान के कुल मूल्य का भी लाभ जिनवाती रही इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत पर कोरबा लोकसभा में परिवारवाद की वजह से विकास न होने और जमकर भ्रष्टाचार होने का बड़ा आरोप लगाया।
सरोज पांडेय ने कहा कि कोरबा लोकसभा में महंत परिवार का परिवारवाद हावी रहा है, पहले चरण दास महंत के पिता यहां सांसद थे फिर चरण दास महंत आए और अब उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत यहां से सांसद हैं, चरण दास महंत ने ज्योत्सना महंत को नियुक्ति पत्र दिया है चुनाव तो वो लड़ते हैं ज्योत्सना महंत ने संसद में कभी कोई आवाज नहीं उठाई पिछले कई वर्षों में महंत परिवार के प्रतिनिधित्व में जमकर भ्रष्टाचार हुआ, महंत परिवार ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया, कोई भी बड़ा विकास कार्य नही किया। डीएमएफ में हुए भ्रष्टाचार में कलेक्टर अंदर हुई मंत्री ने तो आवाज उठाई पर चरण दास महंत या सांसद ने कभी कुछ नहीं कहा। विकास में कांग्रेस शून्य है जबकि भ्रष्टाचार में कांग्रेस एक नंबर पर है।
वहीं कांग्रेस के चुनौती होने के सवाल का जवाब देते हुए सरोज पांडे ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस अस्तित्वहीन है कांग्रेस कहीं चुनौती नहीं कांग्रेस को चुनौती के रूप में स्वीकार करना उपहास का विषय। रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी घोषित न कर पाना इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस कहीं नहीं है अपने घर में ही चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है इसलिए प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रहे हैं।