फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मामूली सी बात... ब्रेड काटने वाली चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Oct 2024 09:19 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

रेलवे स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में चाकूबाजी की घटना से एक बार फिर आरोपियो पर पुलिस का डर खत्म होते जा रहा है। तो स्थानीय लोग भी इस तरह की चाकूबाजी की घटना से सहम गए हैं।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में बीती रात चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जहां पर कमानिया गेट के पास दाबेली दुकान संचालक और उसके भाई के द्वारा दाबेली खाने आए युवक से पैसे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दुकान संचालक और उसके भाई ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। फिलहाल, गौरेला पुलिस आरोपियो की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला गौरेला के भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन कमानिया गेट के पास का है। जहां पर ठेले पर दाबेली की दुकान लगाने वाले युवक गिरधारी सोनी के दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर कान्हा नामदेव से विवाद हो गया और वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दाबेली दुकान संचालक गिरधारी सोनी और उसका भाई लवकुश सोनी के द्वारा कान्हा नामदेव के गले, सिर और गर्दन पर ब्रेड काटने वाली पतली चाकू से वार कर दिया।

जिससे बाद आसपास के लोगों ने कान्हा नामदेव को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की पेट्रोलियम टीम मौके पर पहुंचकर आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें