फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pendra: सरपंच के यहां से बेशकीमती लकड़ी को वन विभाग ने किया जब्त, आगे की कार्रवाई में जुटी वन विभाग की टीम

Tue, 22 Oct 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा

सार

टीम को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी कि दूरस्थ वन ग्राम खरड़ी का सरपंच बेशकीमती लकड़ी की तस्करी करता है। इसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई में सरपंच के घर एवं बाड़ी दोनों जगहों से बेशकीमती लकड़ी बरामद की।
विज्ञापन
छापेमारी में सरपंच के यहां मिली बेशकीमती लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में वन विभाग ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें वन विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए सरपंच के घर एवं बाड़ी से बेशकीमती इमारती लकड़ी को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान ग्राम सरपंच लगातार वन अमले के ऊपर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रहा था। लेकिन उसकी एक नहीं चली और वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इमारती लकड़ी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला, मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र अन्तर्गत दूरस्थ ग्राम पंचायत खरड़ी का है, जहां पर मुखबिरों की सूचना पर आज वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई बेशकीमती इमारती लकड़ी को घर एवं बाड़ी दोनों जगहों से जब्त किया है। सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मरवाही वनमण्डल अधिकारी रौनक गोयल के निर्देशन एवं उप वनमण्डल के मार्गदर्शन के साथ ही पेंड्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी ईश्वरी खूंटे के नेतृत्व और उड़नदस्ता दल मरवाही एवं पेंड्रा रेंज के स्टाफ के द्वारा कार्रवाई की गई थी। वहीं कार्रवाई के दौरान टीम को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी कि दूरस्थ वन ग्राम खरड़ी का सरपंच बेशकीमती लकड़ी की तस्करी करता है।

जिस पर वन विभाग ने कार्रवाई में सरपंच के घर एवं बाड़ी दोनों जगहों से जंगल से काटी गई बेशकीमती लकड़ी में साल पल्ला, लठ्ठा, चिरान, चौखट, खिड़की, एवं हाथ आरा दो, कुल 94 नग 1.43 घनमीटर की लकड़ी को जब्त कर कार्रवाई की गई है। जबकि लकड़ी का अनुमानित मूल्य कितने का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है। वहीं कार्रवाई के दौरान सरपंच ने नेतागिरी करते हुए कार्रवाई रोकने का काफी प्रयास किया पर उसकी एक नहीं चली और वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी की खेप जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें