फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2023 05:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

थाना पेंड्रा में कुल 34.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना पेंड्रा में कुल 34.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 

पेंड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर उड़ीसा से बिलासपुर के रास्ते रतनपुर होते हुये एक कार में गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं, थाना प्रभारी पेंड्रा तत्काल वरिष्ठ पुलिस  अधिकारीयों को सूचित कर थाना पेंड्रा एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा लाटा तिराहा के पास नाकाबंदी कर बिलासपुर की तरफ से आ रहे वाहन की चेकिंग के दौरान 34.600 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें