छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन आज राज्य में किया गया है व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छात्रावास अधीक्षक 10 श्रेणी के लिए 300 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे जिस पर आज परीक्षा का आयोजन किया गया है परीक्षा के लिए पूरे राज्य में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं परीक्षा का समय 12:00 बजे से 2:15 तक होगी पूरे प्रदेश में लाखों परीक्षार्थी इस परीक्षा को दे रहे हैं।
छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी किया गया है जिले में इस परीक्षा के लिए 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 7722 परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 12:00 से 2:15 तक निर्धारित किया गया है लगातार खराब मौसम की वजह से परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की एडवाइजरी भी दी गई थी, छत्तीसगढ़ में नई सरकार गठन के बाद व्यावसायिक परीक्षा मंडल की यह पहली बड़ी परीक्षा है जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे जिसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड के साथ ओरिजिनल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, वहीं परीक्षा केन्द्रों के बाहर ओरिजिनल पहचान पत्र नहीं लाने की वजह से परेशान दिखे हालांकि बाद में आधार केंद्र से ओरिजिनल पहचान पत्र का प्रिंट आउट लाने के बाद उन्हें परीक्षा केदो में अनुमति प्रदान कर दी गई प्रशासन ने परीक्षा के लिए पहले ही चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी है इसके लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं साथ ही कई उड़ान दस्तों का भी गठन किया गया है जो लगातार परीक्षा केन्द्रों की निगरानी करेंगे साथी हर केंद्र के बाहर पुलिस के जवानों को भी सुरक्षित लगाया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा की निगरानी करते रहेंगे।