फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी

Sat, 23 Sep 2023 04:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

हादसे में गम्भीर रूप से घायल शिक्षक दंपति को पहले प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति पत्नी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेण्ड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसमे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार शिक्षक दंपति को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में गम्भीर रूप से घायल शिक्षक दंपति को पहले प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पेण्ड्रा पुलिस पूरे मामले की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन

पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र इलाके का है जहां पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है एक अज्ञात कार ने बाइक सवार शिक्षक दंपति को पीछे से जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गया। दरअसल पेण्ड्रा के दुबटिया स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ाने वाले प्रदीप निर्मलकर और उनकी पत्नी कविता निर्मलकर जो पेण्ड्रा के अड़भार गांव में मुख्यमार्ग पर स्थित भारत माता पब्लिक स्कूल में पढ़ाते थे। कल शाम भी पढाई खत्म होने के बाद प्रदीप निर्मलकर बाइक से निकले और अड़भार के भारत माता पब्लिक स्कूल से पत्नी के साथ पेण्ड्रा जाने को निकले ही थे तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गई। 


जिसके बाद स्कूल के अन्य स्टॉप की नजर शिक्षक दंपति पर पड़ी दोनों खून से लथपथ प्रदीप और कविता को किसी तरह जिला अस्पताल लेकर आया गया जहां जांच के बाद दोनों को बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया है। जहां पर सर में गंभीर चोट के चलते कविता निर्मलकर की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है जबकि पति प्रदीप निर्मलकर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें