फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: पेंड्रा रोड पर बस हादसा, यात्रियों को लगी चोट; अस्पताल में भर्ती

Wed, 14 Feb 2024 03:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें बस यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना की वजह बस का स्टेरिंग फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा रोड पर आज फिर एक बस हादसे का शिकार हो गई। पेंड्रा रोड से चलकर मनेन्द्रगढ़ जाने वाली गौरव ट्रेवल्स की बस मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की वजह बस का स्टेरिंग फेल होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पेंड्रा पेंड्रारोड मुख्य मार्ग पर गौरव ट्रेवल्स की बस सड़क के किनारे पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि सड़क के किनारे लगे पेड़ बस की टक्कर से बुरी तरह झुक गए।

अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बस में बैठे यात्री हतप्रथ रह गए। दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटे भी आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। गनीमत रही कि इतनी व्यस्त रोड पर बस सड़क के दूसरी ओर पेड़ों से ही टकराई। यदि सामने से आ रहे किसी अन्य वाहन के साथ दुर्घटनाग्रस्त होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें