फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Fire: अचानक आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sun, 07 Apr 2024 08:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पेंड्रा थानाक्षेत्र के लटकोनी गांव में आज सुबह एक घर मे आग लग गई। आग से घर और घर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा थानाक्षेत्र के लटकोनी गांव में आज सुबह एक घर मे आग लग गई। आग से घर और घर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। कंठी बाई पति चैतू राम के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पेण्ड्रा से दमकल लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जिस घर मे आग लगी था वो गांव के बीच में रिहायशी इलाके में होने के कारण आग फैलने का डर भी था। घर और वहां रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया, राहत की बात है कि कोई भी जनहानि नही हुई। वहीं आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट हो पाई है। माना जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें